Gurugram: गुरुग्राम में बसई-धनकोट रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार की शाम रेलवे ट्रैक पर सेल्फी लेने के दौरान चार युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि चारों युवक ट्रैक पर सेल्फी लेने में व्यस्त थे, तभी ट्रेन की चपेट में आ गए।

घटना शाम 5.15 बजे उस वक्त हुई, जब दिल्ली के सराय रोहिल्ला से अजमेर जा रही जन शताब्दी एक्सप्रेस बसई-धनकोट रेलवे स्टेशन को पार कर रही थी।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। घटना की जांच कर रही राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने कहा कि चारों की मौके पर ही मौत हो गई।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “आस-पास मौजूद लोगों के अनुसार, वे एक स्कूटर पर आए थे और रेलवे लाइन के पास उसे पार्क करने के बाद वे अपने फोन पर सेल्फी ले रहे थे कि ट्रेन की चपेट में आ गए।”
पुलिस ने कहा कि पीड़ितों के परिवारों का पता लगाने की कोशिश की जा रहे हैं। शवों को आगे की जांच के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया है।(IANS)
- ORS की आड़ में विदेशी शराब की तस्करी, बिहार पुलिस ने 1074 लीटर शराब के साथ तीन तस्करों को दबोचा

- JSSC-CGL Exam Scam: इन छह जिलों में BWO, ASO समेत अन्य पदों पर पदस्थापित कई संदिग्ध चयनित अभ्यर्थी जांच के दायरे में

- Deoghar: चार महीने से गायब युवती बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

- Deoghar: टावर चौक बाजार में ओड़िसा की बुजुर्ग महिला के गले से 10 ग्राम सोने की चेन झपटी

- Deoghar: घर में घुसकर महिला व 13 वर्षीय बेटे पर जानलेवा हमला, महिला रेफर




