
अगर आप iPad यूजर हैं तो ये खबर आपके लिए काफी खास है क्योंकि जल्द ही आप सबसे पॉपुलर मैसेजिंग ऐप WhatsApp को अपने ipad में इस्तेमाल कर सकेंगे। दरअसल वॉट्सऐप ने अभी तक iPad के लिए ऐप नहीं बनाया है। लेकिन अब यह बदलने वाला है।

WhatsApp को ट्रैक करने वाले प्लेटफॉर्म WABetaInfo द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक वॉट्सऐप मल्टी-डिवाइस 2.0 पर काम कर रहा है और यूजर्स iPad को एक लिंक्ड डिवाइस के तौर पर इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके साथ ही वॉट्सऐप एंड्रॉयड टैबलेट पर भी मल्टी-डिवाइस फीचर सपोर्ट लाने का प्लान बना रहा है।

WABetaInfo के एक ट्वीट में दी गई जानकारी के मुताबिक इस फीचर पर काम किया जा रहा है। इसके साथ ही एक स्क्रीनशॉट दिया गया है और साथ में कहा गया है कि यह फीचर भविष्य में यूजर्स को मिल सकता है।
iPad पर WhatsApp कैसे काम करेगा?
WABetaInfo ने iPad पर वॉट्सऐप की एवेलेबिलिटी को लेकर कुछ सवालों के जवाब दिए हैं। इसके मुताबिक iPad के लिए वॉट्सऐप एक वेब ऐप नहीं होगा बल्कि यह एक नेटिव ऐप होगा। इसमें आपको iPad पर WhatsApp का इस्तेमाल करने के लिए अपने फोन को कनेक्ट कर के नहीं रखना होगा। WABetaInfo के मुताबिक यह अलग से काम करेगा। इसके साथ ही इसमें यह कहा गया है कि iOS WhatsApp बीटा यूजर्स को भविष्य में अपने आप iPad वर्जन मिल जाएगा।


