
Ranchi: झारखंड में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 27 अगस्त को राज्य के 10 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में रांची, लोहरदगा, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, लातेहार, चतरा और गिरिडीह शामिल हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, इन जिलों में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। विभाग ने लोगों को मौसम की स्थिति को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। राज्य में 28 अगस्त तक अलग-अलग जिलों में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए प्रशासन ने प्रभावित ज़िलों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। खास तौर पर लोगों से कहा गया है कि वे बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं के दौरान खुली जगहों पर जाने से बचें।



