
Deoghar: देवघर जिले के साइबर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर सारवां थाना इलाके के धनहेत स्थित जंगल एवं बरगद पेड़ के पास साइबर अपराध को अंजाम देते सात आरोपित को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया।

इनके पास से सात मोबाइल और तीन सिमकार्ड बरामद किया गया है। सात अभियुक्तों में से दो के पास से मिले दो मोबाइल नंबर पर प्रतिबिंब पोर्टल पर शिकायत दर्ज पाया गया है। शेष पांच के पास से जब्त किये गये मोबाइल नंबर और आईएमईआई पर जेम्स पोर्टल पर शिकायत दर्ज पाया गया है।

ये साइबर आरोपित पीएम किसान योजना के लाभुकों को फर्जी पीएम किसान योजना का लिंक भेजकर झांसे में लेकर ठगी का कार्य करते थे।
ये गये जेल
जेल गये साइबर आरोपितों में सोनू कुमार साकिन मालघाघरा थाना मोहनपुर, मो नवाज अंसारी, बाबर अंसारी, शकिल अंसारी तीनों साकिन कसैया, इमरान अंसारी साकिन उपरबिलरिया जरलाही थाना पथरौल, मेहताब अंसारी टिटहीयाबांक थाना मधुपुर और सावन कुमार साकिन बभनकुंड थाना सारठ के नाम शामिल हैं।


