
Deoghar News : श्रावणी मेला क्षेत्र में स्थायी और अस्थायी दुकानदारों से रंगदारी वसूले जाने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की है। मामले में कुंडा और नगर थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। तीनों से पुलिस पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगी है।

बताया जाता है कि श्रावणी मेला क्षेत्र में इन दिनों स्थायी एवं अस्थायी दुकानदारों से रंगदारी लिए जाने की शिकायत व सूचना पुलिस को मिल रही थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, हिरासत में लिए गए तीनों संदिग्धों से अलग-अलग बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मेला क्षेत्र में दुकानदारों से रंगदारी वसूली के मामले में उनकी क्या भूमिका है और इस गतिविधि में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं।
श्रावणी मेला के दौरान बड़ी संख्या में स्थायी और अस्थायी दुकानदार मेला क्षेत्र में दुकानें लगाते हैं। ऐसे में दुकानदारों से रंगदारी वसूले जाने की सूचना को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। सूचना मिलने के बाद कुंडा और नगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए संदिग्धों को हिरासत में लिया।
फिलहाल पुलिस की पूछताछ जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।



