
Deoghar : प्रशासनिक वजहों से देवघर के एसपी सौरभ ने जिले के कई थानाप्रभारी और एसआई तबादला किया है। मधुपुर थाना प्रभारी पुनि नागेंद्र कुमार मंडल को साइबर थाना, पुलिस निरीक्षक पालोजोरी अंचल पुनि संतोष गुप्ता को मधुपुर थाना प्रभारी

साइबर थाना के पुअनी प्रभात कुमार को रिखिया थाना प्रभारी, पुअनि रोहित दांगी देवीपुर को सोनारायथाढ़ी थाना प्रभारी, मधुपुर थाना के पुअनि दीपक कुमार साह को सारठ थाना प्रभारी, मार्गोमुण्डा के पुअनि शशि कपूर को थाना प्रभारी मार्गोमुण्डा,

महिला नगर थाना के पुअनि अंकिता सिंह को महिला थाना प्रभारी नगर बनाया गया है। वहीं पुअनि घनश्याम गंझु को साइबर थाना से नगर थाना,
पुअनि नविन कुमार को नगर थाना से देवीपुर थाना, पुअनि तरुण बाखला को मार्गोमुण्डा थाना प्रभारी से प्रभारी जिला नियंत्रण कक्ष,
पुअनि सूरज कुमार थाना प्रभारी सारठ को साइबर थाना, पुअनि वीरेंद्र उरावँ थाना प्रभारी रिखिया को साइबर थाना और सअनि भरत कुमार को पालोजोरी थाना से पुलिस केंद्र देवघर भेजा गया है।



