
Deoghar News : बिहार के मुजफ्फरपुर जिला में प्रखंड विकास पदाधिकारी के पद पर कार्यरत देवघर जिला के प्रोफेसर कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय राकेश कुमार की मौत संदिग्ध परिस्थिति में हो गई है।

बताया जाता है कि राकेश कुमार देर शाम अपनी मोटर साइकिल से किसी काम के सिलसिले में निकले थे। बमबम बाबा पथ पर वह सड़क किनारे गंभीर हालत में पड़े थे।

आसपास मौजूद लोगों नजर उनपर पड़ी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुँचाया।
यहां जांच के उपरांत चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जहरीला पदार्थ खाने ने मौत होने कि आशंका व्यक्त की जा रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण का पता चल पाएगा।
मृतक की पत्नी देवघर स्थित आर एल सराफ स्कूल मे प्राचार्य पद पर कार्यरत है। सूचना पर परिवार के सदस्य सहित बड़ी संख्या में सदर अस्पताल पहुँच चुके है।



