
Deoghar: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनने वाले 5 रोड व एक पुल का शिलान्यास जरमुंडी व देवघर विधानसभा में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने किया। निशिकांत दुबे ने जानकारी दी कि कुल 35 किलोमीटर का पथ 33 करोड़ की लागत से बनेगा।

जानकारी हो कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सांसद डॉ निशीकांत दुबे ने डहुआ-सारवां, सिंगरायडीहह-सारवां, मानिकपुर-फुटाबांध देवघर, झिलुवाचांँदडीह- बॉर्डर ,देवघर सड़क का शिलान्यास किया।

इन सड़कों व पूल के निर्माण के बाद आम जनों खासकर ग्रामीण इलाकों के लोगों को काफी सहूलियत होगी।



