Deoghar: देवघर जिले की उत्पाद विभाग की टीम ने सारठ थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में छापेमारी कर एक घर से 80 पीस बंगाल ब्रांड कंपनी का बियर बरामद किया है। इस मामले में अवैध रूप से बियर बेचने वाले को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया है।

जेल गए आरोपी का नाम देवव्रत कुमार वर्मा है। बताया जाता है कि उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार श्रीवास्तव को गुप्त सूचना मिली थी कि सारठ थाना क्षेत्र में बंगाल से शराब लाकर अवैध तरीके से बेचा जा रहा है।

जानकारी के बाद उत्पाद एसआई देवीलाल सोरेन के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी के लिए भेजा। जिसमे एसआई रूपेश कुमार, उत्पाद सिपाही रामदेव पासवान, अवधेश कुमार राय, राहुल कुमार और होमगार्ड के जवान शामिल थे। टीम ने छापेमारी कर धर्मपुर निवासी देवव्रत कुमार वर्मा के घर से 80 पीस बंगाल ब्रांड का बियर बरामद किया।



