
Deoghar News : रिखिया थाना क्षेत्र के नया चितकाठ गांव में देर रात घर में घुसकर अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए।

सभी घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वार्ड में भर्ती कर दिया।

घायल मुकेश यादव ने बताया कि वह अपने परिवार का इकलौता वारिस है। इसी बात को लेकर पाटीदार द्वारा आए दिन जान से मारने की धमकी दी जाती है और मारपीट की जाती है।
मुकेश के अनुसार, शनिवार देर रात पाटीदार एवं अन्य अज्ञात लोग उनके घर में घुस आए और उनके साथ मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे लोचन यादव, शांति देवी और सरस्वती कुमारी के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की, जिससे वे भी घायल हो गए।
घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना रिखिया थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। वहीं देवघर सदर अस्पताल में चारों घायलों का इलाज जारी है।


