
Deoghar News : देवघर नगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर, पुरनदाहा निवासी भोला प्रसाद यादव ने अपने घर में हुई चोरी को लेकर देवघर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

दर्ज मामले में उन्होंने बताया कि 23 जुलाई को दोपहर करीब 12 बजे वह अपने कार्यालय में थे, जबकि उनकी पत्नी स्कूल गई हुई थीं। इसी दौरान अज्ञात चोर उनके घर में घुस गए और शादी में मिले सोना-चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गए।

पीड़ित भोला प्रसाद यादव ने पुलिस को बताया कि चोरी गए सामानों में तीन सोने की अंगूठियां, एक सोने की गले की चेन, एक सोने का मांग टीका, चार जोड़ी चांदी की पायल, चार सोने के नाक के बेसर, चार सोने के कान के झुमके तथा एक जोड़ी दुल्हन की चांदी की पायल शामिल हैं।
घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने देवघर थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई और चोरी गए जेवरात की बरामदगी के लिए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और चोरी की घटना के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। आसपास के साक्ष्यों के आधार पर चोरों की पहचान और चोरी गए सामान की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।


