
Deoghar: देवघर जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में सांप के काटने की पांच घटनाओं में पांच लोग गंभीर रूप से हो गए। सभी को परिजनों द्वारा इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार जारी है।

गंभीर घायलों में कुंडा के दुर्गापुर निवासी सब्बाक अंसारी, देवघर निवासी अखतोरी बीबी तथा रुद्रपुर निवासी रोहित मंडल, मोहनपुर निवासी अंजली देवी और सारवां निवासी सुरेश वर्मा के शामिल हैं। अस्पताल पहुंचने पर ऑन ड्यूटी चिकित्सकों ने पांचो की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार किया और बेहतर निगरानी व इलाज के लिए वार्ड में भर्ती कर लिया।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार पांचो मरीजों की लगातार निगरानी की जा रही है और आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। परिजन भी अस्पताल में मौजूद हैं। चिकित्सकों ने बताया कि समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण मरीजों का इलाज तेजी से किया जा रहा है तथा उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।


