
Deoghar: मंगलवार को राष्ट्रीय आई एम ए के आह्वान पर IMA Solidarity day के रूप में मनाया गया। इस बीच राजस्थान सरकार द्वारा RTH बिल के संदर्भ में चिकित्सकों की मांगे मान लेने के बाद वहाँ जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस ले ली गई। राजस्थान IMA को इस सफल आंदोलन के लिए बहुत बधाई।

आज IMA देवघर की बैठक में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। आगामी 7 अप्रैल 2023 को विश्व स्वास्थ्य दिवस पर IMA देवघर के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन रक्त अधिकोष, देवघर में सुबह 10 बजे से 2 बजे तक किया जाएगा। उसी दिन शाम को IMA Hall में आयोजित समारोह में स्वास्थ्य क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले पारा-स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।

बैठक में IMA झारखण्ड के उपाध्यक्ष डॉ आर एन प्रसाद, संयुक्त सचिव डॉ गोपाल जी शरण, केंद्रीय समिति सदस्य डॉ गोपाल प्रसाद बरणबाल, IMA देवघर अध्यक्ष डॉ डी तिवारी, उपाध्यक्ष डॉ राजीव कुमार पाण्डेय, कोषाध्यक्ष डॉ एन सी गाँधी, डॉ सुमित कुमार, डॉ रवि कुमार, डॉ राजेश रंजन, डॉ अभिषेक पंडित एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।


