
Deoghar: देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के जुबली पेट्रोल पंप के सामने सड़क पार करने के दौरान एक अज्ञात बस की चपेट में आने से पांच वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान टोनी कुमार के रूप में हुई है।

उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया, जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में भर्ती कर दिया। फिलहाल उसका इलाज जारी है।

घटना के संबंध में घायल की मां राखी कुमारी ने बताया कि वे गिरिडीह जिले के हुसैनाबाद की रहने वाली हैं और वर्तमान में जसीडीह स्थित जुबली पेट्रोल पंप के पास किराये के मकान में रहती हैं। उनके पति सुरेश गोस्वामी मुंबई में काम करते हैं।
उन्होंने बताया कि टोनी कुमार सड़क पार कर रहा था, तभी एक अज्ञात बस ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद बस चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल बालक को तत्काल देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।


