
Deoghar: देवघर-सारठ मुख्य मार्ग पर सारवां थाना अंतर्गत मणिगढ़ी स्कूल के समीप पुल के पास एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरकर पलट गई। कार में चालक सहित दो व्यक्ति सवार थे। कार बराकर से देवघर आ रही थी।

स्थानीय लोगों की मदद से खिड़की के रास्ते कार से दोनों को बाहर सुरक्षित निकाला गया। वेस्ट बंगाल के बराकर निवासी कार चालक दानिश अंसारी ने बताया कि पुलिया के समीप अचानक आगे से आ रही वाहन से बचने के क्रम में कार गड्ढे में गिर गई। हालाँकि, सीट बेल्ट लगाए रहने के कारण दोनों व्यक्ति पूरी तरह कार में सुरक्षित रहे। सड़क से करीब 12 फीट नीचे वाहन गिरने के बाद भी खरोंच तक नहीं लगी।

वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क सही नहीं होने के कारण यहां पर आये दिन दुर्घटना हो रही है। एनएच 114 ए मणिगढ़ी स्कूल के पास पुलिया के दोनों तरफ असमतल सड़क को समतल करने की मांग प्रशासन से लोगों ने की है।


