
Deoghar: देवघर जिले के सारवां थाना क्षेत्र के बधनी गांव के पास सोमवार की शाम को दो बाइक में आमने सामने टक्कर हो गयी। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि उसका एक रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक का नाम राजकुमार सिंह है जो जमुई जिला के चंन्द्रमंडी थाना क्षेत्र के छाता गांव का रहने वाला है। वहीं घायल का नाम जितेन्द्र सिंह है जो सारवां थाना क्षेत्र के बागिचा गांव का रहने वाला है।

बताया जाता है कि राजकुमार 19 मई को अपने बच्चे और पत्नी के साथ ससुराल गिरिडीह जिला के गांडेय थाना इलाके के दासडीह में अपने साला के बेटी की शादी में भाग लेने आया था। 21 को शादी संपन्न हुआ और 22 मई को रिश्तेदार सारवां के बागिचा निवासी जितेन्द्र सिंह के साथ बाइक से उसके गांव जा रहा था। उसी दौरान बागिचा गांव पहुंचने से पूर्व बधनी गांव के पास सामने से आ रही के बाइक से उसकी बाइक में टक्कर हो गयी। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलने पर सारवां पुलिस के द्वारा दोनों को इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां राजकुमार को देखने के बाद ऑन ड्युटी चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इधर जानकारी मिलते ही बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।


