
Deoghar : मोहनपुर थाना क्षेत्र के कुर्था मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक सवार मां-बेटा घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए तत्काल देवघर सदर अस्पताल लाया गया.

जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में भर्ती कर उनका इलाज शुरू कर दिया है। घटना के संबंध में घायल पनवती देवी के पुत्र प्रहलाद शर्मा ने बताया कि वे बिहार के बांका जिला अंतर्गत जयपुर थाना क्षेत्र के जयपुर निवासी हैं।

सोमवार को वह अपनी मां पनवती देवी को बाइक पर बैठाकर अपने मामा के घर बेलदाहा गांव जा रहे थे। इसी दौरान मोहनपुर थाना क्षेत्र के कुर्था मोड़ के पास सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी तेज थी कि मां-बेटा दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तुरंत उपचार के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में दोनों का इलाज जारी है।


