जसीडीह/देवघर।

जसीडीह थाना क्षेत्र के संताली के चटर्जी बगान में पुलिस ने शनिवार को रहस्यमय परिस्थिति में एक अज्ञात वृद्ध का शव बरामद किया।

जानकारी के मुताबिक आसपास के लोगों ने जसीडीह पुलिस को सूचना मिली कि चटर्जी बगान में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ है। सूचना पर जसीडीह थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने मृतक के पॉकेट से एक मोबाइल , डायरी और अन्य कागजात बरामद किया है।

शव को देखने पर लगता है कि संभवत: वृद्ध की हत्या कर साक्ष्य छुपाने की नीयत से पेड़ से लटका दिया गया है। हालाँकि, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और मोबाइल ओपेन होने के बाद ही मामला का खुलासा हो पाएगा। फ़िलहाल, पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।


