
Deoghar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) देवघर एयरपोर्ट (Deoghar Airport) के उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने कोलकाता की फ्लाइट के लिए फ्लैग दिया। पीएम मोदी ने जनता को संबोधन में कहा कि, यहां के विकास की योजनाओं में बहुत सारा लाभ मिलने वाला है। देवघर प्रोजेक्ट का सपना साकार हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि, विकास की सभी परियोजनाओं के लिए सभी झारखंड़ वासियों को बधाई देता हूं।

पीएम ने कहा कि बाबाधाम आकर सभी का मन खुश हो जाता है। देवघर से झारखंड के विकास को गति देने का सौभाग्य मिला। 16 हजार करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इससे झारखंड के विकास को बल मिलेगा। देवघर एयरपोर्ट का सपना लंबे समय से देखा था। इस प्रोजेक्ट से झारखंड के लाखों लोगों का जीवन आसान होगा। व्यापार और रोजगार के भी नए अवसर खुलेंगे।
राज्यों के विकास से राष्ट्र का विकास हो रहा- PM

प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्यों के विकास से देश का विकास होता है। देश पिछले 8 सालों से इसी सोच के साथ काम कर रहा है। पिछले 8 वर्षों में राजमार्ग, रेलवे, वायुमार्ग, जलमार्ग हर प्रकार से झारखंड को कनेक्ट करने के प्रयास में भी यही सोच, यही भावना सर्वोपरि रही है।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि, आज सरकार के प्रयासों का लाभ पूरे देश में दिख रहा है। उड़ान योजना के तहत पिछले 5-6 सालों में लगभग 70 नए स्थानों को एयरपोर्ट्स, हेलीपोर्ट्स और वॉटर एयरोडोम्स के माध्यम से जोड़ा गया है। 400 से ज्यादा नए रूट्स पर आज सामान्य से सामान्य नागरिक को हवाई यात्रा की सुविधा मिल रही है।
पीएम मोदी ने देवघर में 16,800 करोड़ की 24 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। जिसमें देवघर एयरपोर्ट भी शामिल है। पीएम ने देवघर एम्स के नए 250 बेड का भी ऑनलाइन उद्घाटन किया। जिसके बाद वह सीधा बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर के लिए निकल गए।
बाबा मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद पीएम सीधा देवघर कॉलेज स्थित सभा स्थल के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां प्रधानमंत्री का कार्यक्रम लगभग एक घंटे का होगा।


