
Deoghar: भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) के नए क्षेत्रीय प्रबंधक (Regional Manager) शिव गर्ग गुरुवार को सपरिवार बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे और पूजा अर्चना की।

बाबा की पूजा के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि झारखंड के क्षेत्रीय ऑफिस रांची में योगदान देने के बाद सबसे पहले बाबा बैद्यनाथ का आशीर्वाद लेने आया हूँ।

शिव गर्ग ने कहा कि आगामी श्रावणी मेला के दौरान आम उपभोक्ता एवं व्यवसायी जैसे कि होटल, रेस्टोरेंट, पेड़ा व्यवसायी और अन्य छोटे दुकानदारों और विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं को एलपीजी (LPG) की किल्लत नहीं हो, एवं यहां आने वाले श्रद्धालु इससे प्रभावित नहीं हों इस बात का पूरा ख्याल रखा जाएगा।



