
Deoghar: देवघर उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देशानुसार शनिवार को झारखण्ड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के तत्वाधान में जिला नियोजनालय, देवघर द्वारा एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया।

रोजगार मेला में निजी क्षेत्र के 06 स्थानीय नियोजक/कंपनी और रोजगार तलाश रहे 130 स्थानीय युवा-युवतियों ने भाग लिया। नियोजकों द्वारा 30 युवक-युवतियों को शार्टलिस्टेड किया गया और अंतिम रूप से चयनित 15 अभ्यर्थियों को ऑनस्पॉट ऑफर लेटर का वितरण किया गया।

रोजगार मेला में मुख्य रूप से निम्न कंपनियों ने भाग लिया-
- देवघर चाईल्ड हॉस्पीटल देवघर आई हॉस्पीटल देवघर
- बढ़ते कदम देवघर
- जेआईटीएम स्कील प्रा0 लिमिटेड देवघर
- ट्राय मेगा स्किल सेंटर देवघर देवघर
- मैइहर होटल एण्ड रिसॉर्ट प्रा0 लिमिटेड देवघर
- होटल मधुमाला इंटरनेशनल देवघर.
रोजगार मेला में प्रमुख रूप से निम्न पदों एडवाईजर, बीसीए/एमसीए, जीएनएम/एएनएम, 12वीं पास सर्टिफिकेट कॉर्स, एरिया मैनेजर, फिल्ड ऑफिसर एवं एक्सक्यूटिव मारकेटिंग इत्यादि के लिए चयनित किया गया।
जिला के स्थानीय युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु आनेवाले दिनों में भी लगातार रोजगार मेला एवं भर्ती कैम्प का आयोजन किया जाएगा।


