
Deoghar: पुलिस अधीक्षक देवघर प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

पुलिस उपाधीक्षक कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में 26 मई 2026 को कार्रवाई करते हुए पांच साइबर अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधियों पर फर्जी तरीके से आम लोगों को ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाने का आरोप है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि देवघर जिले में कुछ संदिग्ध साइबर अपराधी फ्लिप कार्ट, एमेजॉन कस्टमर केयर, फोनपे औश्र एयरटेल पेमेंट बैंक प्रतिनिधि बनकर लोगों से ठगी कर रहे हैं।

इसके अलावा पीएम किसान योजना और लोन दिलाने के नाम पर भी लोगों को झांसे में लेकर फर्जी मोबाइल नंबरों के माध्यम से ऑनलाइन धोखाधड़ी की जा रही थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
ये हुए गिरफ्तार
गिरफ्तार अभियुक्तों में अयुब असारी निवासी पदनियां, मुस्तफा अंसारी निवासी जोगीडीह, मो. बाबर अंसारी निवासी पदनियां, इरफान अंसारी तथा समीद अंसारी निवासी पंचरूखी शामिल हैं। सभी आरोपी थाना मारगोमुण्डा क्षेत्र के रहने वाले हैं।
क्या-क्या हुआ बरामद
पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से 11 मोबाइल फोन, 24 सिम कार्ड, 16 एटीएम कार्ड, एक लाख 22 हजार 60 रुपये नकद, एक स्कॉर्पियो और एक पल्सर बाइक बरामद की है।
इस कार्रवाई में पुनि राउतु होनहागा मधुपुर अंचल, थाना प्रभारी शशि कपूर मारगोमुण्डा, साहेब राम किस्कू तथा संदीप कुमार भगत समेत अन्य पुलिसकर्मियों की सक्रिय भूमिका रही।


