
Madhupur (Deoghar): देवघर जिले के बुढ़ैई थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला का अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने और ब्लैकमेल कर पैसों की वसूली करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए तीन युवकों को हिरासत में लिया है।

पीड़िता ने रविवार को बुढ़ैई थाना में लिखित शिकायत देकर पांच लोगों को आरोपी बनाया है। पीड़िता के अनुसार 12 अप्रैल को जब वह अपने घर के बाथरूम में स्नान कर रही थी, तभी उसकी मामा की लड़की चांदनी ने मोबाइल से उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद नेमुआडीह के मेराज अंसारी ने वह वीडियो दिखाकर उससे पैसे की मांग की और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

महिला का आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार पैसे की मांग की जाती रही। जब उसने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपियों ने वीडियो को वायरल कर दिया। इसके बाद भी उस पर दबाव बनाया जाता रहा।
पीड़िता के अनुसार 24 मई को फिर से पैसे की मांग की गयी। पैसे नहीं देने पर नेमुआडीह के समसुद्दीन अंसारी उर्फ गांधी, मेराज, जुबेदा खातून, चांदनी खातून और सुबेदा खातून उसके घर में जबरन घुस आए। आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज की, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
इधर , पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है, तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


