
Deoghar: एक इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी में टेक्नीशियन के तौर पर कार्यरत उत्तर प्रदेश निवासी मोनिस खान साइबर ठगी का शिकार हो गए। मोबाइल हैक कर साइबर अपराधियों ने उनके बैंक खाते से 98 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली।

घटना के बाद पीड़ित ने मामले की जानकारी संबंधित बैंक एवं साइबर थाना पुलिस को दी है। बताया जाता है कि मोनिस खान देवघर में रहकर एक इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी में टेक्नीशियन का काम करते हैं। इसी दौरान साइबर अपराधियों ने उनका मोबाइल हैक कर लिया। मोबाइल हैक होने के बाद बदमाशों ने उनके बैंक खाते से 98 हजार रुपये निकाल लिए।

पीड़ित के अनुसार, खाते से रुपये कटने के बाद 40 हजार रुपये दोबारा उनके खाते में आए, लेकिन कुछ देर बाद अपराधियों ने उस राशि को भी निकाल लिया। खाते से लगातार रुपये कटने की जानकारी मिलने पर मोनिस खान के होश उड़ गए।
घटना के बाद उन्होंने बैंक से संपर्क कर खाते को सुरक्षित कराने का प्रयास किया तथा मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।


