Deoghar News : देवघर सदर अस्पताल में कार्यरत शिशु रोग विशेषज्ञ डा. कुंदन कुमार चिकित्सा पदाधिकारी के पद को त्याग कर बिहार चुनाव में अपनी किस्मत को आजमाएंगे।

उन्होंने अपना त्यागपत्र विभाग को सौंप दिया है।

डा. कुंदन बिहार के बेलहर विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे।

उनके द्वारा दिए गए त्यागपत्र को सिविल सर्जन ने अभियान निदेशक को भेज दिया है।
डॉ कुंदन बांका बेलहर के पूर्व RJD विधायक रामदेव यादव के पुत्र है. जो राजद से चुनाव लड़ना चाह रहे थे. था इस बार राजद ने गिरधारी यादव के बेटे को बेलहर से टिकट दे दिया है.



