
Deoghar News : देवघर नगर थाना क्षेत्र के करनीबाग मुख्य सड़क किनारे एक महिला चाय दुकानदार की निर्मम हत्या कर दी गयी थी। । मृतका की पहचान माला देवी के रूप में हुई थी। जो सड़क किनारे चाय की दुकान चलाकर अपना जीवनयापन करती थी। घटना के बाद इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल फैल गया था।

घटना के बाद से महिला का पति फरार हो गया था। इस संबंध में मृतका के पुत्र रोशन कुमार यादव ने नगर थाना में अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले में रोशन ने बताया है कि वह सारवां थाना क्षेत्र के भलुवाही गांव का निवासी है।

उसकी मां माला देवी 18 मई 2026 को पूरे दिन अपनी चाय दुकान चलाने के बाद रात में वहीं खाना खाकर दुकान में ही सो गई थी। रोशन यादव ने बताया कि 19 मई की सुबह करीब 10 बजे उन्हें सूचना मिली कि उनकी मां की हत्या कर दी गई है।
सूचना मिलते ही परिजन आनन-फानन में दुकान पहुंचे। जहां माला देवी का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा था। शव का सिर और चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि कुदाल जैसे भारी हथियार से वार कर हत्या की गई है। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पुत्र ने आवेदन में कहा है कि उसकी मां की हत्या किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा की गई है तथा पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।फिलहाल पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच में जुटी हुई है।
सूत्रों ने बताया कि नगर पुलिस ने गुरूवार को महिला के हत्या के बाद से फरार हुए पति को हिरसात में ले लिया है। पुलिस उससे पुछताछ करने में जुटी है। संभवत: शुक्रवार तक नगर पुलिस हत्याकाडं की गत्थी सुलझा लेगी।



