
Palamu: पलामू जिले में हरिहरगंज थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने साढ़े चार साल की मासूम बच्ची के साथ घिनौना काम किया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। आक्रोशित ग्रामीणों ने NH-139 को जाम कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोप है कि, 68 वर्षीय बिदिया साव ने बच्ची को टॉफी देने के बहाने अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की मां के शोर मचाने पर पूरे मामला का खुलासा हुआ। शोर सुनकर वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

लोगों ने आरोपी बिदिया साव को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
पुलिस ने पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।


