
Deoghar: मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने देवघर एम्स में एक प्रेस वार्ता आयोजित कर सरकार के विकास कार्यों को लोगों के समक्ष रखा। सांसद निशिकांत दुबे ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि विकास एक तीर्थ है जो हम लोग लगातार उसको करने का प्रयास कर रहे हैं। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार लगातार विकास के नए आयाम लिख रहे हैं।

सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वजह से आज संथाल का पिछड़ा जगह विकासशील है लगभग एक लाख करोड़ रुपए की योजना इन 9 वर्षों में इस इलाकों को मिला है। सांसद ने कहा कि आज दिल्ली कोलकाता बेंगलुरु जैसी सुविधा देवघर में भी उपलब्ध है। झारखंड का दूसरा एयरपोर्ट भी देवघर में मौजूद है। वही देश का सबसे बड़ा स्वास्थ्य संस्थान एम्स जैसे संस्थान आज यहां कार्यरत हैं। 2018 में इसकी नींव रखी गई थी और 2022 में इसका उद्घाटन भी कर दिया गया है। आज यह फंक्शनल भी हो गया है। इससे यह पता चलता है कि मोदी सरकार कैसे विकास के लिए कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि उसके साथ ही देवघर में कई और विकास के आयाम लिखे गए हैं। जिनमें प्लास्टिक पार्क, सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क, पावर प्लांट सहित कई अन्य चीजें देवघर को मिला है। यह सिर्फ और सिर्फ संभव इसलिए हो पाया क्योंकि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के दिशा निर्देश पर लगातार विकास पथ पर सभी अग्रसर रहें और आज यह मुकाम हासिल कर पाए।
आने वाले दिनों में कई और फैक्ट्री देवघर में लगने जा रही है जिससे यहां के स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे



