
Deoghar: दुमका जिला के सरैयाहाट थाना इलाके में हुए सड़क हादसे में जहां दादा की मौत हो गयी। वहीं पोता गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक का नाम 70 वर्षीय रूदनाथ ब्रहम है और घायल पोता का नाम मंचन कुमार है। जो दुमका जिला के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के भागाबांध गांव के रहने वाले हैं।

परिजनों ने बताया कि मंचन कुमार के साथ रूदनाथ बाइक से सरैयाहाट बाजार गये थे। वहां से लौटने के क्रम में बाबूपुर के पास एक अनियंत्रित मैजिक वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये।
गंभीरावस्था में दोनों को इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल लाया गया। जहां देखने के बाद ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने रूदनाथ को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल मंचन कुमार को इलाज के लिये भर्ती कर दिया गया है।
जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल स्थित बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस वहां पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।


