
Deoghar: अलग- अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। तीनों को इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

देवघर-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर जसीडीह थाना क्षेत्र के कोठीया मोड़ के पास अनियंत्रित बाइक से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलते ही जसीडीह पुलिस घटनास्थल पहुंची और उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया। घायल का नाम अशोक यादव है जो मोहनपुर थाना क्षेत्र के बगडुब्बा गांव का रहने वाला है।

जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंचे। स्वजनों ने बताया कि वह मजदूरी करने के लिये बाइक से दर्दमारा जा रहा था। उसी क्रम में सामने से आ रहे एक वाहन ने उसे चक्मा दे दिया। जिससे उसकी बाइक सड़क किनारे लगे पुलिस के बेरियर से जा टकराई। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
दूसरी घटना जसीडीह थाना क्षेत्र के चमारीडीह के पास की है। जहां टोटो पर सवार एक व्यक्ति को सामने से आ रही एक ऑटो से गंभीर चोट लग गयी। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का नाम लालु अंसारी है वह देवीपुर थाना क्षेत्र के जीतजोरी गांव का रहने वाला है। वह ट्रेन में पेपर सॉप बेचने का कार्य करता है। घायल के साथ आये लोगों ने बताया कि वह टोटो से जसीडीह स्टेशन जा रहा था। उस एक हाथ टोटो के बाहर निकला हुआ था। उसी दौरान सामने से आ रहे एक ऑटो से उसका हाथ टकरा गया। जिससे वह टोटो से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। उपरांत उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया गया।
अन्य घटना में बिहार के जमुई जिला के चकाई थाना क्षेत्र के नावाडीह निवासी रजनिश पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे भी इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


