
Deoghar News : देवघर नगर थाना क्षेत्र के गणेश मार्केट स्थित एक ज्वेलर्स दुकानदार के काउंटर से जबरन जान मारने की धमकी देकर 80 हजार रूपये निकाल लिये जाने का मामला सामने आया है।

इस संबंध में दुकानदार के द्वारा नगर थाना में शिकायत किया गया है। बताया जाता जिसने दुकानदार से जबरन रूपया लिया है वह कुंडा थाना इलाके का रहने वाला है।

उस पर हत्या, लूट, छिनतई के कई मामले दर्ज हैं। हाल ही में वह जेल से बाहर निकला है। सूत्रों ने बताया कि पूर्व में पीड़ित दुकानदार से उसकी दोस्ती थी।
सूत्रों ने बताया कि दो युवक रविवार को उसके दुकान पर आया और बातचीत करने के दौरान जान मारने की धमकी देते हुए काउंटर से जबरन 80 हजार रूपये निकालकर भाग गया। उपरांत दुकानदार नगर थाना पहुंचा।
नगर थाना के एसआई मिथलेश तिवारी, एसआई घनश्याम गंझु सहित जवान पीड़ित दुकानदार को लेकर कुंडा थाना क्षेत्र के जागृति नगर में आरोपी को पकड़ने पहुंचे। लेकिन वह वहां नहीं मिला तो टीम वापस थाना लौट गयी।
हालांकि पुलिस के कोई पदाधिकारी इस बावत जानकारी देने से इंकार कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक नगर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी।


