
Deoghar: देवघर जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र के नेपाली गांव में जलावन की लड़की को लेकर दो पक्षों के बीच हुए मारपीट की घटना में दंपति घायल हो गए हैं।

घटना के संबंध में घायल कुसमी देवी के पति पति नकुल मंडल ने बताया कि शुक्रवार को दिन में घर के पास रखे लड़की को लाने के लिए गयी थी। इस दौरान उसके भैया व भाभी उसकी पत्नी के साथ झगड़ा करने लगे।

उसके साथ गाली गलौज किया। इसका विरोध करने पर उसके साथ दोनों मारपीट करने लगे। उसे बचाने के लिए वह गया तो उन लोगों ने उसके साथ भी मारपीट किया। इस हादसे में दोनों पति व पत्नी घायल हो गए।
दोनों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।



