
Deoghar: जसीडीह थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर संत फ्रांसिस स्कूल के समीप बाउंड्री वॉल के अंदर स्थित कुएं में एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया है।

शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकाला गया।

इसके बाद पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। मृत महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पायी है।
फिलहाल पुलिस अज्ञात महिला की पहचान को लेकर स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।


