
Deoghar: सड़क हादसे में एक अधेड़ महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी है।

घायल 50 वर्षीय रेखा देवी जिले सीमावर्ती बिहार के जमुई जिला के झाझा थाना क्षेत्र के निमिया टोला की रहने वाली है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गयी। हादसे के बाद वाहन चालक गाड़ी लेकर मौके पर से फरार हो गया।
घायल महिला को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



