
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना इलाके के भौराजमुआ गांव के पास राह चल रहे एक अधेड़ को हाइवा वाहन ने रौंद दिया। इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक का नाम 50 वर्षीय सुरेन्द्र महतो है। वह मोहनपुर थाना इलाके के बंधाअगार गांव का रहने वाला है।

बताया जाता है कि वह सड़क पर पैदल चल रहा था। उसी दौरान एक हाइवा चालक ने तेजगति से वाहन चलाते हुए उसे धक्का मार दिया और मौके पर से गाड़ी लेकर फरार हो गया। इस घटना में मृतक के शरीर पूरी तरह रौंद गया।
घटना की जानकारी मिलते ही कुंडा थाना प्रभारी पुअनि प्रशांत कुमार सदलबल मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया।


