
Ranchi: अपने एक ट्वीट से झारखंड की राजनीति गलियारे में हलचल मचा देने वाले गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने एक बार फिर झारखंड का सियासी पारा बढ़ा दिया है।

सांसद निशिकांत दुबे ने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि चंपाई दा होशियार, कल्पना भाभी आ गयी हैं, झारखंड की वर्तमान सरकार के लिए आने वाला सात दिन बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाला है।

निशिकांत के इस ट्वीट के बाद कयासों का बाजार गर्म हो गया है।


