
Deoghar News : देवघर जिले में अलग-अलग इलाके में दो अनियंत्रित बाइक से गिरकर चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिले के मार्गोमुंडा थाना क्षेत्र में अनियंत्रित बाइक से गिरकर दो सहोदर भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल का नाम शंकर राय और भोला राय है। दोनों जामताड़ा जिला के नारायणपुर थाना इलाके के बेबा गावं के रहने वाले हैं। दोनों को पहले मधुपुर इलाज के लिए पहुंचाया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घायल भोला राय ने पता है कि कोई लोग शादी समारोह में सुग्गा पहाड़ी गए थे। वहां से लौट के क्रम में मंगलवार की दोपहर मार्गो मुंडा थाना इलाके में बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों सड़क पर गिर कर घायल हो गए। इस घटना में घायल शंकर राय की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
वहीं दूसरी सड़क दुर्घटना बांका जिला के जयपुर थाना क्षेत्र में घटी। इस घटना में देवघर जिला के मोहनपुर थाना क्षेत्र के नावाडीह निवासी बबलू हेंब्रम और बुद्धू लाल हेंब्रम घायल हो गए। दोनों का इलाज देवघर सदर अस्पताल में किया जा रहा है।
स्वजनों ने बताया कि दोनों बाइक से जयपुर थाना इलाके के रोगदेसार गावं तिलक समोरोह में भाग लेने जा रहे थे। उसी दौरान जयपुर थाना क्षेत्र के दुखनसार गावं के पास बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों गिर पड़े।
इस घटना में दोनों युवक घायल हो गया। घटना के बाद दोनों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया।


