
Deoghar: मधुपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर चार पर ट्रेन की चपेट में आने से 33 वर्षीय मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मंगलवार की है। हादसे में मजदुर का बांया पैर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

सूचना मिलते ही ऑन ड्यूटी आरपीएफ एएसआइ शौकत कमाल व जीआरपी के एसआइ पी टोप्पो ने घटनास्थल पहुंचकर घायल मजदूर को ट्रैक से हटाया। एंबुलेंस बुलाकर उसे अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी बीच आनंद बिहार-मघुपुर हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया।
घायल मजदूर की पहचान जतराउ राम पिता नेहरू राम, रांची थाना रातू के गुरुबाजपुर निवासी के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।


