
Deoghar: जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सत्संग-भिरखीबाद मुख्य पथ पर शनिवार को एक कार की चपेट में आने से बाइक सवार चौकीदार तेजस्विनी कुमारी व उनके पति घायल हो गए। घटना पंदनबोना मोड़ के पास की है।

चौकीदार तेजस्विनी कुमारी ने बताया कि वे अपने पति के साथ घर से ड्यूटी के लिए देवघर डीसी ऑफिस जा रही थीं। इसी दौरान तेज गति से आ रही कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने देवीपुर थाना को दी गयी।

सूचना मिलते ही देवीपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए देवीपुर एम्स भेज दिया।
वहीं , घटना के बाद फरार मारुति वाहन को पुलिस ने देवीपुर मार्केट कॉम्प्लेक्स के पीछे से जब्त कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।


