
Deoghar: देवघर नगर थाना पुलिस ने बाइक चोरी कर भाग रहे बाइक के साथ एक चोर को दबोच लिया। वहीं मौका पाकर उसके दो साथी फरार हो गये। जब पुलिस बाइक के साथ चोर को लेकर थाना पहुंची तो बाइक मालिक भी चोरी का आवेदन देने थाना पहुंचा। उसने अपनी बाइक की पहचान कर ली।

बताया जाता है कि नगर थाना के एसआई तरूण बाखला गस्ती पर थे। उसी दौरान उन्होंने नंदन पहाड़ इलाके में तीन लड़के को एक बाइक को धक्का देते हुए ले जाते देखा। पुलिस को देख कर दो युवक वहां से चुपचाप भाग निकला जबकि एक वहीं बाइक पकड़ कर खड़ा हो गया। पुलिस को शंका हुई कि कहीं बाइक चोरी करके ये लोग नहीं ले जा रहे हैं। वहीं बाइक के आगे और पिछे के नंबर को धिसने का प्रयास किया गया था। जब पुलिस ने उससे पुछा की किसकी बाइक है तो उसने पुलिस को धोखा देने के लिये कहा कि उसकी बाइक है और पेट्रोल खत्म हो जाने के बाद उसे ठेल कर ले जा रहे हैं। पुलिस को शंका हुआ और उसे बाइक के साथ पकड़ कर थाना ले आयी।

बाइक चोर नगर थाना इलाके के बरमसिया का ही रहने वाला बताया जाता है। इधर बाइक की पहचान करते हुए सलोनाटांड निवासी उपेन्द्र महथा नगर थाना में शिकायत किया है। कहा है कि वह सुबह 9 बजे बरमसिया स्थित गोपाल कुमार के मजदूरी करने बाइक से गया था। मेन गेट के बाहर बाइक लगाकर कर काम करने लगा। दोपहर एक बजे के आसपास जब वह खाना खाने के लिये बाहर निकला तो देखा की बाइक गायब है। आसपास काफी खोजबीन किया लेकिन कहीं नहीं मिला। जब शिकायत देने नगर थाना पहुंचा तो देखा की नगर थाना की पेट्रोलिंग पार्टी बाइक के साथ चोर को थाना ला रही है।
उसने अपने बाइक की पहचान कर ली। नगर पुलिस आवेदन लेकर धराये चोर से पुछताछ करने में जुट गयी है।


