
Ranchi: झारखंड सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 46 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव किया है।

शुक्रवार की देर रात जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, एडीजी मनोज कौशिक और पंकज कंबोज को अपने पद के अलावा अतिरिक्त पद का प्रभाव दिया गया है। इसके अलावा 16 जिले के एसपी का भी तबादला किया गया है।

दो आईपीएस को मिला अपने कार्य के अलावा अतिरिक्त पद का प्रभार:
- सीआईडी एडीजी मनोज कौशिक अतिरिक्त प्रभार के रूप में उन्हें एडीजी मुख्यालय झारखंड का जिम्मा सौंपा गया है.
- पंकज कंबोज को आईजी मानवाधिकार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
इनका हुआ तबादला:
- नरेन्द्र कुमार सिंह को आईजी पलामू बनाया गया।
- शैलेंद्र सिन्हा को बोकारो जोनल आईजी बनाया गया।
- आईजी क्रांति गडीदेशी को आईजी निगरानी सह सुरक्षा झारखंड विद्युत बोर्ड रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।
- माइकल राज एस को रेल आईजी बनाया गया है।
- सुनील भास्कर को जैप आईजी बनाया गया।
- बोकारो डीआईजी आनंद प्रकाश को पुलिस मुख्यालय में योगदान करने का आदेश दिया गया।
- दीपक कुमार पांडे को एआईजी सह डीजी के विशेष सहायक के पद पर पदस्थापित किया गया।
- दीपक कुमार शर्मा को एसपी अभियान मुख्यालय के पद पर पदस्थापित किया गया।
- अंजनी अनजान को जैप 5 देवघर का कमांडेंट बनाया गया।
- रेशमा रमेशन को जैप नौ कमांडेंट बनाया गया।
- कुसुम पूनिया को जैप 8 का कमांडेंट बनाया गया।
- बोकारो एसपी हरविंदर सिंह को स्पेशल ब्रांच सपा के पद पर पदस्थापित किया गया।
- दीपक कुमार को आईआरबी एक का कमांडेंट बनाया गया।
- ऋषभ कुमार झा को जैप 4 का कमांडेंट बनाया गया।
- नागरगोजे शुभम भाऊसाहेब को सिमरिया एसडीपीओ बनाया गया।
- निखिल कुमार राय को कोतवाली रांची एएसपी बनाया गया।
- ऋषभ त्रिवेदी को एएसपी मुख्यालय एक जमशेदपुर बनाया गया।
- श्रुति को एसडीपीओ चैनपुर बनाया गया।
- दिव्यांश शुक्ला को एसडीपीओ हुसैनाबाद बनाया गया।
- राघवेंद्र शर्मा को एसडीपीओ पतरातु बनाया गया।
- सैयद मुस्तफा हाशमी को एसडीपीओ चक्रधरपुर के पद पर पदस्थापित किया गया।
नए एसपी का पदस्थापन
- प्रशांत आनंद को वायरलेस एसपी के पद पर पद स्थापित किया गया।
- निधि द्विवेदी को सरायकेला की नई एसपी बनाई गई हैं।
- आशुतोष शेखर को गढ़वा जिले का नया एसपी नियुक्त किया गया है।
- अनुदीप सिंह को कोडरमा से हटाकर पाकुड़ का एसपी बनाया गया है।
- प्रवीण पुष्कर को देवघर जिले की कमान सौंपी गई है।
- मुकेश कुमार लुनायत को रामगढ़ का एसपी बनाया गया है।
- अमन कुमार को हजारीबाग का नया एसपी नियुक्त किया गया है।
- कपिल चौधरी को पलामू का नया एसपी बनाया गया।
- देवघर एसपी श्री सौरभ को एसआईबी का एसपी बनाया गया।
- अनुदीप सिंह को कोडरमा एसपी बनाया गया।
- अजय कुमार को एसीबी एसपी बनाया गया।
- नाथू सिंह मीणा को बोकारो एसपी बनाया गया।
- सुमित अग्रवाल को एसीबी एसपी बनाया गया।
- अनिमेष नैथानी को चतरा एसपी बनाया गया।
- कुमार शिवाशीष इसको कोडरमा एसपी बनाया गया।
- मनीष टोप्पो को एससीआरबी एसपी बनाया गया।
- शंभू सिंह को जामताड़ा एसपी बनाया गया।
- मूमल राजपुरोहित को रेल एसपी धनबाद बनाया गया।
- ऋषभ गर्ग को खूंटी एसपी बनाया गया।
- मोहम्मद याकूब को धनबाद ग्रामीण एसपी बनाया गया।
- गौरव गोस्वामी को रांची ग्रामीण एसपी बनाया गया।
- शुभम कुमार खंडेलवाल को ग्रामीण एसपी जमशेदपुर बनाया गया।
- ललित मीणा को सिटी एसपी जमशेदपुर बनाया गया।
- राजकुमार मेहता को एटीएस एसपी बनाया गया।


