कोरबा: कोरबा के हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी रामपुर में रहने वाले लोग उस समय सकते में आ गए जब उन्होंने एक बैल को तीन मंजिला ऊपर चढ़े देखा।

लोगों ने बताया कि बैल रात में पानी से बचने के लिए नीचे खड़ा था, जाने अनजाने वो ऊपर चढ़ गया। बुधवार सुबह उठने पर वह लगातार आवाज कर था, ऊपर जाकर देखा गया तो बैल था। फिर एक व्यक्ति ने स्नेक रेस्क्यू टीम प्रमुख वन विभाग के सदस्य जितेंद्र सारथी को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद जितेंद्र सारथी और उनकी टीम मौके पर पहुंचे रेस्क्यू ऑपरेशन चालू किया।

बैल को रस्सी से बांधने के साथ ही रोटी देकर सुरक्षित तरीके से नीचे उतारा गया। जितेंद्र सारथी ने बताया कि कुछ पल तो ऐसा लगा मानों बैल रस्सी तोड़ कर नीचे कूद जायेगा इसलिए आराम से एक घण्टे की मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा गया, तब जाकर सभी ने राहत की सांस ली।
यह भी पढ़ें:
- Mathura: बरसाना में राधा अष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ब्रह्म मुहूर्त में हुआ राधा रानी का महा अभिषेक
- Jharkhand की पूर्व मंत्री और BJP नेता विमला प्रधान का निधन, रांची के हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस
- Deoghar: अपराध समीक्षा बैठक के बाद उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी व कर्मी सम्मानित
- Nandigram by-election: कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान पुराने हत्या मामले में गिरफ्तार
- त्योहार को लेकर प्रमुख स्थानों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर, बढ़ेगी गश्ती : Deoghar SP



