
Deoghar: ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल शिव शंकर मिश्रा बिहार के बांका जिला के अमरपुर का रहने वाला है। घटना के संबंध में बताया गया कि वह दिल्ली में काम करता है। उसका ससुराल देवघर में है।

वह दिल्ली से लौटने के क्रम में ससुराल वालों से मिलने के लिए गया था। उसके साला अविनाश कश्यप ने बताया कि उन लोगों से मिलने के बाद वे ट्रेन पकड़ने के लिए देवघर स्टेशन गए थे। वहां चलती ट्रेन पर चढ़ने के क्रम में वे गिर गए। वे पटरी व प्लेटफार्म के बीच में फंस गए। इस हादसे में वे घायल हो गयी।

हालांकि उनकी जान बाल-बाल बच गयी। रेल पुलिस व वहां मौजूद लोगों की मदद से उन्हें उठाया गया। उन्हें इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी देवघर सदर अस्पताल पहुंचे।


