
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के पुरंदाहा रोड पर देर रात एक तेज रफ्तार बलेनो कार ने बाइक और गाय को टक्कर मार दी। यह घटना एक निजी डेंटल क्लिनिक के सामने रात करीब 2 बजे हुई।

अनियंत्रित कार ने मारी टक्कर

स्थानीय लोगों के अनुसार, तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी बाइक से टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पास खड़ी एक गाय भी इसके चपेट में आ गई। हादसे के बाद कार के दोनों एयरबैग खुल गए और अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त गई, जबकि गाय को गंभीर चोटें आई है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है।
घटनास्थल से शराब की बोतलें मिलने की बात सामने आई है। ऐसे में चालक के नशे में होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गयी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश स कर रही है कि हादसे के समय कार कौन चला रहा था।


