
Deoghar : देवघर निगम क्षेत्र स्थित अंबेडकर पुस्तकालय में बाबा साहब की 135वीं जयंती काफी हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान कार्यक्रम की शुरुआत मंगलवार की सुबह एक शोभायात्रा निकालकर की गई इस शोभा यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल थे।

यह शोभा यात्रा अंबेडकर चौक से निकलकर टॉवर चौक के रास्ते बैधनाथ धाम रेलवे स्टेशन होते हुए पुनःपुस्तकालय परिसर पहुंचा।जहां विचार गोष्टी का आयोजन किया गया।

शोभा यात्रा को लेकर पूर्व कॉंग्रेस जिला अध्यक्ष मुकुंद दास ने कहा कि आज भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती है और यह जयंती न सिर्फ अपने देश में बल्कि विदेशों में भी मनाई जा रही है.
बाबा साहब एक विश्व स्तरीय विद्वान और विधि वेदा थे, कानून के जानकार थे और सबसे बड़ी बात यह है कि उन्होंने भारत के संविधान की रचना में सभी को समानता का अधिकार दिया और भेदभाव रहित संविधान का निर्माण किया जिसका लाभ आज हर वर्ग के लोगों को प्राप्त हो रहा है।
इस शोभा यात्रा के दौरान लोगों ने बाबा साहब की आदम कद तस्वीर लेकर चल रहे थे और लगातार अम्बेडर अमर रहे का नारा गूंजते रहा।


