
Deoghar: कांग्रेस छात्र संगठन एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष रवि वर्मा के नेतृत्व में देवघर जिले में एनएसयूआई स्थापना दिवस मनाया गया। 56वां स्थापना दिवस के मौके पर झंडारोहण एवं पौधारोपण कार्यक्रम हुआ।

देवघर एनएसयूआई जिला अध्यक्ष रवि वर्मा ने झंडारोहण कर सलामी दी और देवघर एनएसयूआई को नए आयाम तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

इसके उपरांत जिला अध्यक्ष रवि वर्मा ने कहा कि भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 9 अप्रैल 1971 को केरल छात्र संघ और पश्चिम बंगाल छात्र संघ परिषद को मिलाकर एनएसयूआई छात्र संगठन की स्थापना की थी तब से हर वर्ष 9 अप्रैल को एनएसयूआई स्थापना दिवस मनाया जाता है।
मौके पर उपस्थित देवघर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष आशीष भारद्वाज ने कहा कि एनएसयूआई संगठन पांच दशकों से ज्यादा समय से छात्र राजनीति में है और देश का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। यह संगठन एक प्रेरणादायी स्तंभ के रूप में कार्यरत है। एनएसयूआई ने छात्र अधिकारों के लिए अपनी उत्कृष्ट लड़ाइयों के जरिए शिक्षा के क्षेत्र में अनेक सुधार किए है और छात्रों को मजबूती प्रदान की है।
झंडारोहण कार्यक्रम के उपरांत देवघर एनएसयूआई जिला अध्यक्ष रवि वर्मा ने स्थापना दिवस के मौके पर पौधारोपण कार्यक्रम भी किया तथा दर्जनों पौधे लगा कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और छात्रों को प्रकृति के प्रति जागरूक किया।
मौके पर देवघर एनएसयूआई जिला अध्य्क्ष रवि वर्मा, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष आशीष भारद्वाज, एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष सैफ दानिश,सुनील यादव, नगर अध्यक्ष आदर्श केशरी, जिला महासचिव आलिम अंसारी, पिंटू यादव,जिला सचिव आमिर अंसारी, अभिषेक बरनवाल,मुस्ताक अंसारी, शमीम, मयंक कुमार, शाहिद,समीर केशरी,जुनेद अंसारी,अंकित कुमार आदि दर्जनों सदस्य मौजूद थे।


