
Deoghar: जिले के देवघर-बासुकीनाथ मुख्य सड़क पर मंगलवार की अहले सुबह लीला मंदिर टोल टेक्स के पास अनियंत्रित बाइक चालक ने राह चल रहे पति- पत्नी को जोर धक्का मार दिया।

इस घटना में मोहनपुर थाना क्षेत्र के रांगामोदी चक निवासी भीम महतो और उनकी पत्नी फलगुनी देवी गंभीर रूप से घायल हो गये।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं स्थानीय लोगों ने बाइक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। स्वजनों ने बताया कि भीम महतो लीला मंदिर पेट्रोल पंप के पास चाय दुकान चलाने का कार्य करता है।
मंगलवार की सुबह वह पत्नी के साथ घर से दुकान खोलने निकले थे। उसी दौरान लीला मंदिर टॉल टैक्स के पास अनियंत्रित बाइक चालक ने दोनों को जोर दार धक्का मार दिया।
घटना की जानकारी मोहनपुर पुलिस को दे दी गयी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।


