
Deoghar: देवघर के पुलिस कप्तान सौरभ के आदेश पर लगातार साइबर अपराधियों पर प्रहार जारी है। इसी आलोक में साइबर डीएसपी राजामित्रा के निर्देश पर छापेमारी कर मधुपुर थाना इलाके से दो अंतरराज्यीय साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद शनिवार को जेल भेज दिया गया।

जेल गये आरोपी का नाम उत्तरप्रदेश के आगरा जिला के बाहा थाना क्षेत्र के मस्जिद जरार बाहा निवासी संजय प्रताप सिंह और देवघर के मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के कुसमाहा निवासी मीर हमाज अंसारी के नाम शामिल हैं। दोनों के पास से पुलिस ने 9700 रूपये नकद, चार एटीएम कार्ड, दो मोबाइल, दो सिमकार्ड बरामद किये हैं।
कमीशन पर एटीएम की सप्लाई

पुलिस की पुछताछ में यूपी निवासी संजय प्रताप ने बताया है कि वह साइबर अपराधियों को 10 -10 हजार पर एक एटीएम सप्लाई करता था। साइबर के रूपये एटीएम से निकलने के बाद उसमें वह कमिशन भी लेता था।
सूरत में मजदूरी करने के क्रम में हुई थी दोस्ती
गिरफ्तार दोनों साइबर आरापित पूर्व में सूरत में एक ही जगह मजदूरी करते थे। वहीं से दोनोें के बीच दोस्ती हुई थी। कुछ महीने मजदूरी करने के बाद दोनों अपने – अपने घर लौट गये। वापस लौटने के बाद मारगोमुंडा निवासी साइबर अपराधियों के संपर्क में आकर साइबर अपराध को अंजाम देने लगा। फिर उसने इस काम के लिये यूपी निवासी संजय प्रताप सिंह से संपर्क साधा।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक संजय प्रताप सिंह उसे 10-10 हजार रूपये लेकर एटीएम उपलब्ध कराने लगा। उक्त एटीएम से साइबर ठगी के रूपये निकालने के एवज में अलग से कमिशन भी लेता था। साइबर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया।
छापामारी दल में पुनि अमर कुमार राम और मधुपुर की पुलिस टीम शामिल थीं।


