
Deoghar: सड़क हादसे में घायल हुए एक व्यक्ति को इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल का नाम पप्पू पंडित है जो जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र के सीधो गांव का रहने वाला है।

घटना की बावत स्वजनों ने बताया कि पिपरा मोड़ के पास सड़क किनारे पैदल चल रहा था। उसी दौरान एक अनियंत्रित बाइक चालक ने उसे जोर दार धक्का मार दिया। इस घटना में उसका दाहिना पैर टूट गया। घटना के बाद चालक बाइक लेकर फरार हो गया।

आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी। सूचना पर परिजन घटनास्थल पहुंच उसे इलाज के लिये लेकर देवघर सदर अस्पताल पहुंचे। स्वजनों द्वारा घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गयी है।
पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।


