
Deoghar: देवघर नगर थाना के राय एंड कंपनी चौक के पास बैजनाथ धाम स्टेशन रोड स्थित सेनको गोल्ड एंड डायमंड शोरूम में लूट के प्रयास का मामला सामने आया है। शो रूम के गार्ड की तत्परता से आज बड़ी लूट की घटना टल गई।

बताया जाता है कि दो बदमाश पहले ग्राहक बनकर शोरूम में घूसे उसके बाद पीछे से एक हथियार लहराते हुआ बदमाश अंदर आया। उसी क्रम में शोरूम के गार्ड ने तत्परता दिखाते हुए शटर को गिरा दिया। इस बीच मौका पाते ही एक कर्मी ने एलार्म बजा दिया। बताया जाता है कि अपने आपको घिरता देख तीनो बदमाशों ने हथियार निकालते हुए जान मारने की धमकी देते हुए शटर को उठाने को कहा।

उपरांत शटर को उठाया गया तब बदमाश बाहर निकलने लगे। एक अन्य साथी जो बाहर था लोगों को दिगभ्रमित करने के लिये रूपया गिराते हुए उपर चढ़ने लगा। अपने साथी को तेजी से उतरता देख वह भी नीचे उतर गया। उपरांत सभी अपराधी फरार हो गये।
घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह, नगर थाना के एसआई यासीन अंसारी और घनश्याम गंझु टेकनिकल सेल के साथ गोल्ड शोरूम पहुंचे और मामले की जांच की।


